Quran Hindi TranslationSurah Al TakathurTranslation by Mufti Mohammad Mohiuddin Khan |
| 1 |
أَلْهَاكُمُ التَّكَاثُرُ कुल व माल की बहुतायत ने तुम लोगों को ग़ाफ़िल रखा |
| 2 |
حَتَّى زُرْتُمُ الْمَقَابِرَ यहाँ तक कि तुम लोगों ने कब्रें देखी (मर गए) |
| 3 |
كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ देखो तुमको अनक़रीब ही मालुम हो जाएगा |
| 4 |
ثُمَّ كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ फिर देखो तुम्हें अनक़रीब ही मालूम हो जाएगा |
| 5 |
كَلَّا لَوْ تَعْلَمُونَ عِلْمَ الْيَقِينِ देखो अगर तुमको यक़ीनी तौर पर मालूम होता (तो हरगिज़ ग़ाफिल न होते) |
| 6 |
لَتَرَوُنَّ الْجَحِيمَ तुम लोग ज़रूर दोज़ख़ को देखोगे |
| 7 |
ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيْنَ الْيَقِينِ फिर तुम लोग यक़ीनी देखना देखोगे |
| 8 |
ثُمَّ لَتُسْأَلُنَّ يَوْمَئِذٍ عَنِ النَّعِيمِ फिर तुमसे नेअमतों के बारें ज़रूर बाज़ पुर्स की जाएगी ********* |
|
© Copy Rights: Zahid Javed Rana, Abid Javed Rana, Lahore, Pakistan Email: cmaj37@gmail.com |
Visits wef June 2024 |